अनिर्बान पूजा कमेटी द्वारा आयोजित पूजा पंडाल का विधायक ने किया उदघाटन,





रानीगंज-दुर्गापूजा यानी उत्साह का त्यौहार, आपसी भाईचारे का त्यौहार और 4 दिनों की मस्ती का त्यौहार, इस त्यौहार की शुरुआत तो हो चुकी है. पंडालों में मां विराजमान हो चुकी है, और सोमवार से पंडालो में भक्तो का आगमन शुरू हो गयी. पंचमी  से ही कई पंडालों के पट मां के दर्शन के लिए खोल दिए जाते हैं.षष्ठी के दिन से लोग पूजा पंडाल घूमने निकलते हैं. रानीगंज शहर में भी लगभग सभी पंडालों के उद्घाटन हो चुके हैं, और जो बाकी है उनके आज उद्घाटन किए गये. रानीगंज के गिरजा पाड़ा हल्दी फैक्ट्री के पास स्थित  अनिर्बान पूजा  कमेटी द्वारा आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक तापस बनर्जी, स्वामी विवेकानंद सेवा केंद्र के स्वामी सुब्रतोनंद जी महाराज ने फीता काटकर किया . इस उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी राजू सिंह की तरफ से  60 गरीबों को वस्त्र वितरण किए गये, ताकि बंगाल के मुख्य त्यौहार में किसी के चेहरे पर उदासी ना दिखे

 वस्त्र मिलने के बाद लोगों में खुशी भी साफ दिखाई थी.गिरजापाड़ा स्तिथ केडी सारणी वन पूजा पंडाल का थीम प्राकृतिक रूप दर्शाया गया है, वहीं मूर्ति को ग्रामीण बांग्ला के रूप में तैयार किया गया है.

 के डी सारणी सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष सोनू सेनगुप्ता और सचिव शुभाशीष शाहा ने बताया कि हमारे जीवन में प्रकृति का सबसे ज्यादा महत्व है.प्रकृति का नुकसान होने से हम सब पर भी प्रभाव पड़ता है. इसी को हमारे पूजा पंडाल के थीम में दिखाया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त