Slide 1 Slide 2 Slide 3

प्रभु छठ घाट का कृष्णा प्रसाद ने किया निरीक्षण, इंतजामों का लिया जायजा






आसनसोल : आसनसोल के कल्ला ब्रिज स्थित प्रभु छठ घाट पर पिछले कई वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता रहा है। आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी सह व्यवसायी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में मुख्य रूप से इस छठ घाट पर यह आयोजन किया जाता है। प्रभु छठ घाट पर सिर्फ आसनसोल ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी छटव्रती आकर जुटते हैं। हर साल कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में काफी धूमधाम से आस्था का यह महापर्व मनाया जाता है। लेकिन विभिन्न कारणों से इस छठ घाट को काफी नुकसान पंहुचा। इसमें सितंबर महीने की बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान किया। सुंदर सुसज्जित छठ घाट की हालत काफी जर्जर हो गयी।इसे देखते हुए समाज सेवी कृष्णा ने इस छठ घाट की साफ सफाई के साथ साथ घाट जाने की सड़क की ढलाई करने का बीड़ा अपने उपर ले लिया। उनके निर्देशानुसार प्रभु छठ घाट पर मरम्मत का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। यह सारा दायित्व कृष्णा प्रसाद ने खुद अपने कंधे पर ले लिया है। इस संदर्भ में कृष्णा प्रसाद का कहना है कि चुंकि यहां बड़ी संख्या में छठव्रती आते है। इस वजह से इनको किसी प्रकार की कोई कमी न हो या फिर इनको अपने धार्मिक अनुष्ठानों के निर्वहन में कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने यह बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि इस छठ घाट तक पंहुचने रास्ते की मरम्मत की गई है।
ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि चुंकि प्रशासन द्वारा मरम्मत के कार्यों को करने के लिए टेंडर हो गया है। टेंडर से काम होने में काफी समय चला जाएगा। इसलिए ली क्लब की तरफ से ढलाई का काम शुरू कर दिया गया है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि छठ व्रतियों को घाट तक जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए यहां लाई करके सीढ़ी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल ली क्लब द्वारा आयोजित छठ पूजा में काफी अनोखी प्रस्तुति होगी। जिनका खुलासा उन्होंने नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए सारे अनुष्ठानों का आयोजन किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त