Slide 1 Slide 2 Slide 3

एडीपीसी द्वारा जिले के सेफ ड्राइव सेफ लाइफ का थीम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रानीगंज रेलवे रिक्रिएशन क्लब को पुरस्कृत किया




रानीगंज : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पश्चिम बर्दवान जिले के 3 पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया गया,जिसमें रानीगंज रेलवे दुर्गा पूजा कमिटी को सर्वश्रेष्ठ थीम के लिए पुलिस कमिश्नर के हाथों प्रमाण पत्र मोमेंटो एवं 25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पश्चिम बर्दवान की तीन दुर्गा पूजा कमिटीओं को सेफ ड्राइव सेफ लाइफ का थीम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया है.इन तीन कमेटियों के द्वारा पूजा के दौरान लोगों को ट्रैफिक  नियम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है जो काफी सराहनीय कार्य है.दुर्घटनाओं पर अंकुश लाने के लिए पूजा कमेटियों ने पूजा में जो पहल की वह काबिले तारीफ है.इसलिए उन पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया गया है. रानीगंज रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस बार 66वां वर्ष इस कमेटी ने पूजा की है. पिछले कई वर्षों में लगातार कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस पूजा कमेटी को प्रथम स्थान शहर में मिलते आया है. पुलिस कमिश्नर से पूरे पश्चिम बर्दवान जिला में बेहतर थीम के लिए पुरस्कार मिलने से पूजा कमिटी  के सदस्यों में काफी उत्साह एवं खुशी है. वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर के द्वारा बेस्ट एवरनेस डिस्पले ऑन सेफ ड्राइव सेफ लाइफ प्रोग्राम के लिए दुर्गापुर के अलख या पूजा कमिटी को प्रदान किया गया है.इसके अलावा तीसरा पुरस्कार दुर्गापुर के डेविड बैंक पीएनटी सरत चंद्र एवेन्यू पूजा कमेटी को दिया गया है.बेस्ट एवरनेस कंपेनिंग आन सेफ ड्राइव सेफ लाइफ के तहत यह पुरस्कार दिया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त