Slide 1 Slide 2 Slide 3

भाजपा ने किया कोरोना योद्धाओ को सम्मानित,जताया आभार




दुर्गापुर 28 अक्टूबर: देश में सौ करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कोरोना योद्धाओ को सम्मानित किया गया. इस दिन दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन घुरुई की अगवाई मे दुर्गापुर महकमा अस्पताल व इएसआई अस्पताल के चिकित्सको,स्वास्थ्य कर्मियो सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया.इस दौरान उन्हे मोमेंटों भी प्रदान किया गया.इस मौके पर भाजपा के जिला सचिव अभिजीत दत्ता,रूपम लाहा सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे.इस मौके पर श्री घुरुई ने कहा कि देश के 130 करोड़ में से सौ करोड़ आबादी को इतने कम समय में टीका लगाना सराहनीय कार्य है. उन्होंने कहा कि देश में टीकाकरण शुरू हुए अभी साल भर भी नहीं हुए हैं कि भारत ने विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है.केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लोगों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराके बेहतर कार्य किया है. यह भाजपा की ही सरकार है कि जिसने व्यापक पैमाने पर मुफ्त टीकाकरण अभियान चला कर काफी कम समय में सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाने में सफल रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त