इस बार सेल कर्मियों का सबसे बेहतर वेतन समझौता- हरजीत सिंह




बर्नपुर : इंटक से संबद्ध आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बर्नपुर स्थित यूनियन कार्यालय बारी भवन में आयोजित की गई। या बैठक वेतन समझौता को कंपनी के विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं को बताने के लिए आयोजित की गई थी, बैठक में यूनियन महासचिव हरजीत सिंह ने कहा कि इस बार सेल कर्मियों का जो वेतन समझौता हुआ। वह अब तक का सबसे बढ़िया वेतन समझौता है।अगर हड़ताल नहीं हुई होती। यह और बेहतर समझौता होता। उन्होंने कहा कि इंटक यूनियन के लगातार प्रयास से एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा जी संजीवा रेड्डी एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में सेल के कर्मचारियों का वेतन समझौता हो पाया । यह वेतन समझौता 10 वर्षों के लिए है। इसे 2017 से लागू किया गया है। लेकिन इसका एरिया एक अप्रैल 2020 से मिलेगा।दीपावाली से पहले ही कर्मियों को एक अप्रैल 2020 से अब तक के एरियर का भी भुगतान हो जायेगा। हरजीत सिंह ने कहा कि 29 अक्टूबर को वेतन समझौता को बोर्ड में पास करा लिया जाएगा और संभावना है कि 3 नवंबर को एरियर भुगतान कर दी जाएगी। हाउस रेंट, नाइट अलाउंस अन्य सभी भक्तों के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी । इस दौरान ही ठेका श्रमिकों के लिए भी एक कमेटी गठन किया जाएगा जो उनके पे डिवीजन करेगा या 1 माह के अंदर करने की बात कही गई है। इस दौरान यूनियन की ओर से अजय राय, गुरदीप सिंह, श्रीकांत साह, गुंजन कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त