धेनुआ और काला झरिया के ग्रामीणों ने इस्को टाउन सर्विसेज अधिकारी को सौंपा ज्ञापन





बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के दिनवा और काला झरिया के ग्रामीणों ने हीरापुर थाना कृषक सभा के बैनर तले शुक्रवार को आईएसपी टाउन सर्विसेज पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के संबंध में ज्ञापन देने गए ग्रामीण धर्मदास माजी ने बताया कि कि बर्नपुर इस्को के एयरपोर्ट के कारण धेनुआ और काला झरिया गांव में रहने वाले ग्रामीणों को जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है। यहां करीब 100 से ज्यादा परिवार हैं। जो गरीब तबके के हैं। पिछले 29 सितंबर को जो बारिश हुई थी। जिसके जलजमाव के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़कर माकपा के पार्टी कार्यालय में शरण लेना पड़ा था। इनके घरों से पानी निकलने में 10 से 12 दिनों का समय लगा था। जिसके कारण इन परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए वहां आईएसपी पाइप के द्वारा जल निकासी का प्रबंध करें। ग्रामीणों के बाद सुनने के बाद आईएसपी टाउन सर्विसेज पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्दी एक बैठक कर इस समस्या के समाधान कर दी जाएगी। इस मौके पर सुबल चंद खां, सुनील चटराज, किरिकी पाल संतोष मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल