तस्करी से बचाए गए पशुओं को लाया गया आसनसोल गौशाला कईयों की हालत खराब, हो रहा उपचार।




आसनसोल- भारत और बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ के द्वारा तस्करी किए जा रहे पशुओं को बचाने के बाद उनकी देखभाल और उपचार के लिए आसनसोल गौशाला में भेजा गया है। इसमें न केवल बंगाल की बल्कि बिहार के किशनगंज आसाम से सटे बांग्लादेश सीमा और पश्चिम बंगाल राज्य सीमाओं पर तस्करी से बचाए गए तकरीबन 600 गाय और बछड़े शामिल है। आसनसोल के गौशाला में इन गायों का देखभाल कर रहे केयरटेकर पिंटू कुमार ने बताया कि आसाम बिहार और बंगाल से सटी बांग्लादेश सीमा से सीमा सुरक्षा बलों के द्वारा 600 पशुओं को यहां भेजा गया है। हम लोग यहां उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्हें भोजन दिया जा रहा है। उनमें कईयों की हालत काफी नाजुक है। जिसका इलाज चल रहा है। वहीं कोलकाता के जय गुरुदेव संस्था के सदस्य विशाल मेहता ने बताया कि यहां ज्ञान फाउंडेशन एवं कई अन्य संस्थाओं के द्वारा गौशाला की मदद की जा रही है, जिसमें उनकी संस्था भी शामिल है। सीमा से जो भी पशु यहां भेजे गए हैं। उनकी हालत काफी खराब है। हालांकि यहां आने के बाद उनका उपचार और भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। लेकिन 17 ऐसे बछड़े हैं। जिनका रक्त का लेबल काफी कम हो गया है,क्योंकि उन्हें तस्कर 15 दिन खाना नहीं दिए, ताकि उनका शरीर सुख जाए और उनकी वध करने में सरलता हो। ऐसे पशुओं को बचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। वही बैरकपुर सीमा सुरक्षाबल कार्यालय से आसनसोल गौशाला का दौरा करने आए एक बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि सीमा क्षेत्र से भेजे गए पशुओं की हालात को देखने के लिए वे आसनसोल गौशाला आए हैं। उन्होंने कहा कि लाए गए पशुओं की देखभाल का जायजा लिया यहां बेहतर देखभाल और उपचार किया जा रहा है। जबकि गौशाला प्रबंधन कमेटी की एक सदस्या ने बताया कि यहां हम लोग बॉर्डर सीमा क्षेत्र से तस्करी से बचाए गए पशुओं का देखभाल कर रहे हैं। प्रतिदिन भोजन के लिए हमारी संस्था के तरफ से 50000 रुपए खर्च किए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल