विशाल आकृति का जलीय जीव मिलने से लोगों के बीच मची खलबली





जामुड़िया-मदनतोड़ ग्राम पंचायत के मदन तोड़ ग्राम स्थित इंदपुकुर में बड़े आकार का जलीय जीव देखे जाने से इलाके के लोगो में खलबली मच गयी. खबर मिलते ही घटनास्थल पर जामुडिया थाना की पुलिस और वन अधिकारी पहुंचे. इलाके के तालाब में रोजाना ग्राम के लोग अपने दैनिक जीवन के काम के लिए पानी का प्रयोग करते हैं, लेकिन जलीय जीव के मिलने के बाद किसी को भी पानी में उतरने नहीं दिया जा रहा है. चश्मदीदों की मानें तो पिछले 3 दिन से विशाल आकृति का एक जलीय जीव तालाब के चारों ओर घूम रहा है, हालांकि पहले लोगों ने इसे सांप समझा. बाद में लोगों का कहना है कि यहां तालाब में मां दुर्गा और लक्खी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया है, शायद ईश्वर की लीला ही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त