छठ पूजा की व्यवस्था तथा फुटपाथ अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की बैठक



आसनसोल : आस्था का महापर्व छठ को लेकर आसनसोल नगर-निगम के  घाटों की सफाई सहित अन्य व्यवस्था इसके आलावे फुटपाथ की समस्या को लेकर शनिवार को नगरनिगम के सभागार में प्रशासक दल के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  इस दौरान अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई तथा जमीन समतल करने का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। छठ घाटों पर जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी काटकर जमीन को समतल किया जा रहा है। बाढ़ के कारण नदी व तालाब घाटों की स्थिति काफी खराब हो गई है जिससे साफ-सफाई में परेशानी हो रही है। सफाई कर्मी घाट पर बिखरे मलवे की सफाई कर रहे हैं। सफाई कैसे हो रही है, घाटों पर और बेहतर सुविधा देने आदि को लेकर उन्होंने खुद भुड़भुड़िया नदी, धादका केएसटीपी तालाब घाट, शीतला तालाब छठ घाट के अलावा शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर कर्मियों को बेहतर काम करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि महापर्व छठ को लेकर व्रतियों व उनके परिजनों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक छठ घाट तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत भी की जा रही है। फुटपाथ की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर लोग  व्यापार  करें लेकिन साथ में ध्यान रखें कि आम जनता को परेशानी न हो। इसके आलावे सरकारी जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। अवैध निर्माण को दिवाली बाद अभियान चला कर तोड़ा जायेगा। बैठक में वाइस चेयरपर्सन डॉ अमिताभ बसु, सदस्य मानस दास, चंद्रशेखर कुंडू, दिव्येंदु भगत, श्याम सोरेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त