मैथन अलॉयज ने कार्यक्रम आयोजित कर गोद लिए दो राष्ट्रीय महिला बॉक्सर को सम्मानित किया






बराकर : भारत प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। जरूरत है तो केवल इन्हें सहारा देने की। ऐसी ही प्रतिभावान बॉक्सर हरियाणा की शिक्षा और भारती नामक दो युवतियों को मैथन अलॉयज गोद ली है। इनके प्रतिभा को और निखारने तथा इनको भारत का स्टार बॉक्सर बनाने की जिम्मेवारी अब मैथन अलॉयज की होगी। इन्हें गोद लेने के बाद रविवार को मैथन अलॉयज के प्रांगण में बुला कर सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल के रामकृष्ण मिशन के स्वामी देवाश्रया नंदा जी महाराज, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, सुबोधचन्द्र अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान गजानंद की वंदना तथा राष्ट्रीय गीत गाकर प्रारम्भ किया। कार्यक्रम के बाद भारती ओर शिक्षा ने दोनों बॉक्सिंग के 3 राउंड खेल का प्रदर्शन किया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। इस अवसर पर कोच विजय हुडा ने शिक्षा को विजेता और भारती को उप विजेता घोषित किया। दोनों को कंपनी की औऱ से मोमेंटो देकर समानित किया गया।इस दौरान अलॉयज लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंधक सह निर्देशक सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इसके पूर्व 27 जुलाई को राष्ट्रीय चैंपियन बॉक्सर मोनिका को भी गोद लिया गया था। इसी क्रम में शिक्षा और भारती को भी गोद लिया गया है। ये दोनों बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। दोनों का मानोबल बढ़ाने के लिए और राष्ट्र का नाम रोशन करने के उद्देश्य से दोनों के तैयारियों व प्रतियोगिताओं का खर्च आज से मैथन अलॉयज वहन करेगी। आज से दोनों खेलाड़ीयों तथा इनके कोच विजय हुडा को भी कंपनी के परिवार में शामिल कर लिया गया है। इस दौरान शिक्षा ने बताया कि विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उनका सलेक्शन हो गया है। हमलोग सफलता के लिए प्रतिदिन 3 से 4 घन्टे परिश्रम करते हैं। मौके पर कंपनी के डायरेक्टर सुबोध अग्रवाल ने कहा और भारती राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय मुकेबाज खिलाड़ी को आर्थिक सहयोग करने के लिए पूरे माईथान एलॉज परिवार को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि देवा श्री नंदा महाराज ने कहा कि माँ कल्यानेश्वरी माता के आशीर्वाद से श्री अग्रवाल जी देश के खेलाडियो को कम्पनी की और से खर्च उठाने का जो बीड़ा लिया है इसके लिए ये धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर फॉस्बेक्की के अध्यक्ष आर पी खेतान, पवन गुटगुटिया, अजय खेतान, जयप्रकाश डोकानिया, सचिन्द्र नाथ गोराई, अशोक चक्रवती, राजकुमार भगत, अरुण भरतिया आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में कंपनी के महाप्रबंधक सीबी सिह के मौमिता राय, संजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त