Slide 1 Slide 2 Slide 3

पूजा से पहले रानीगंज शहर को मिला उपहार, 6 हाई मस्ट लाइट का किया विधायक ने उद्घाटन




रानीगंज-पूजा से पहले रानीगंज शहर को रौशनी से भरने का निर्णय लिया गया था. जिसे पूरा कर दिया गया है. रानीगंज के 6 जगहों पर हाई मस्ट लाइट लगाए गए हैं. 28 लाख की लागत से लगाए गए इस हाई मस्ट लाइट का विगत 9 सितंबर शिलान्यास किया गया था, और रविवार की संध्या इसका उद्घाटन कर दिया गया. रानीगंज के नेताजी मोड में रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने बटन दबाकर, फीता काटकर उद्घाटन कर यह शुभ कार्य किया. इस दौरान तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से राज्य के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं. रानीगंज शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हाई मस्ट लाइट लगाए गए हैं ,जिसकी देखभाल आसनसोल नगर निगम की तरफ से की जाएगी. हाई मस्ट लाइट रानीगंज के बस स्टैंड, इतवारी मोड़, महावीर मोड़, शिशु बागान मोड़, सिआरसोल और नेताजी मोड में लगाए गए हैं. इस उद्घाटन कार्यक्रम में  रानीगंज विधायक तापस बनर्जी के अलावा, कंचन तिवारी,सुभाष बनर्जी, देवाशीष मुखर्जी, शुभो भट्टाचार्य, तिथास बनर्जी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त