16 दिन की बच्ची का शव धान के खेत से किया गया बरामद, आरोपी पिता को किया गया गिरफ्तार



बांकुड़ा-कोजागरी लक्ष्मी पूजा के दिन धान के खेत से मात्र 16 दिन की नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया। लगातार 2 बच्ची जन्म लेने की वजह से दूसरी बच्ची को उसके पिता ने हत्या कर धान के खेत में गाड़ दिया। नवजात बच्ची की मां द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस जांच में उतरी और बच्ची का शव बरामद किया, वही पिता अश्विनाथ सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। घटना बापोड़ा के छातना थाना अंतर्गत तुलसा ग्राम में घटित हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मेलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तुलसा ग्राम बाशिंदा अश्विनाथ सोरेन और सुहागी सोरेन की पहली संतान लड़की हुई इसके बाद 16 दिन पहले भी एक कन्या संतान ने जन्म लिया। विगत सोमवार अपनी दूसरी नवजात बेटी को सुलाकर मां सुहागी सोरेन अपने घर के काम में व्यस्त हो गई, और जब काम से फुर्सत मिला तो उसकी बेटी घर में गायब पाई गई। सुहागी ने अपनी नवजात बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट छाताना थाना में दर्ज करवाई। जांच में उतरी पुलिस को सबसे पहला शक नवजात बच्ची के पिता अश्विनाथ सोरेन पर गया। मंगलवार पुलिस ने अश्विनाथ सोरेन को तलब कर उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें अश्विनाथ ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। अश्विनाथ ने बताया कि सबसे पहले उसने अपने नवजात बेटी को कुआं में फेंक दिया जहां उसकी मौत हो गई, बाद में सुबूत मिटाने के लिए शव को प्लास्टिक में लपेट कर गांव से 2 किलोमीटर दूर एक धान के खेत में गाड़ दिया। अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने अश्विनाथ को गिरफ्तार कर मंगलवार बांकुड़ा जिला अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने 4 दिन पुलिस रिमांड के आदेश सुनाए। वहीं बुधवार पुलिस अश्विनाथ को साथ लेकर तुलसा ग्राम से सटे धान के खेत पहुंची जहां से बच्ची का शव बरामद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त