Slide 1 Slide 2 Slide 3

उत्तराखंड में बर्फीले तूफान में जान गंवाने वाले चार पर्वतारोहियों के शव बांकुड़ा पहुंचे, एक अब भी लापता

गंगोत्री से केदारताल ट्रेकिंग मार्ग पर छह दिनों तक चला तलाशी अभियान, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम



बांकुड़ा: उत्तराखंड में ट्रेकिंग के दौरान आए भीषण बर्फीले तूफान में लापता हुए बांकुड़ा के चार पर्वतारोहियों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचा दिये गये हैं.शवों के गांव पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. बांकुड़ा जिले के शालबनी और केशरा गांव में शोक की लहर है. हालांकि, इस हादसे में लापता शालबनी गांव के एक अन्य पर्वतारोही रतन घोष का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.


मृतकों में शालबनी गांव के रिंटू मंडल, तापस बाउरी और उदय घोष तथा केशरा गांव के मनोज खवास शामिल हैं. इनके शव गुरुवार को पहले देहरादून से दिल्ली लाये गये. इसके बाद विमान से कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पहुंचाया गया. शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से शवों को बांकुड़ा स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया.



जानकारी के अनुसार, लखी पूजा से पहले बांकुड़ा जिले के शालबनी गांव के चार और केशरा गांव के एक मित्र समेत कुल पांच लोग गंगोत्री से केदारताल तक ट्रेकिंग के लिए निकले थे. निर्धारित दिन पर वे गंगोत्री बेस कैंप से एक पर्वतारोहियों के दल के साथ रवाना हुए थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक भीषण बर्फीला तूफान आ गया, जिसमें पूरे दल के आठ पर्वतारोही लापता हो गये.



घटना के बाद उत्तराखंड में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया. लगातार छह दिनों तक चले तलाशी अभियान में सात पर्वतारोहियों के शव बरामद किये गये. इनमें बांकुड़ा के चार पर्वतारोहियों की पहचान उनके परिजनों ने की,वहीं, शालबनी गांव के रतन घोष का अब तक पता नहीं चल सका है. परिवार और ग्रामीणों को अब भी उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने