Slide 1 Slide 2 Slide 3

महाषष्ठी के बाद महा सप्तमी की सुबह आगमनी की धुन से गूंजा कोयलांचल, डोली पर सवार होकर आईं कोला बो



रानीगंज-महा सप्तमी के पावन अवसर पर शनिवार की सुबह पूरा कोयलांचल और औद्योगिक क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.चारों ओर मां दुर्गा के आगमन के गीत गूंजते रहे. सुबह से ही ढाक की थाप, शंखध्वनि और चंडी पाठ से वातावरण भक्तिमय हो उठा.


सप्तमी के दिन नवपत्रिका स्नान और (कोला बो) केला की तना के पूजन की विशेष परंपरा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस नवपत्रिका को देवी दुर्गा के नौ रूपों की प्रतीक मानी जाती है. इसमें कदली, कचू, हल्दी, जयंती, बेल, अनार, अशोक, मान और धान के पौधों को शामिल किया जाता है.इन नौ पौधों को एक केले के पेड़ के साथ बांधकर लाल किनारे वाली सफेद साड़ी पहनाई जाती है और नववधू की तरह सजाया जाता है.इसी कारण इसे कोला बो कहा जाता है.



डोली यात्रा से रंगीन हुआ कोयलांचल

कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में शनिवार की सुबह पारंपरिक डोली यात्रा निकाली गई. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे किशोर-किशोरियों और महिलाओं ने नवपत्रिका को डोली में लेकर नदी और तालाबों के घाटों तक पहुंचाया. वहां पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवपत्रिका को स्नान कराया गया.

स्नान के बाद विधि-विधान से नवपत्रिका का पूजन कर उसे मुख्य पूजा मंडप में भगवान गणेश के समीप स्थापित किया गया. इसी अनुष्ठान के साथ दुर्गापूजा की सप्तमी की मुख्य पूजा शुरू हुई.



प्रकृति और कृषि से जुड़ी है परंपरा

नवपत्रिका पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि बंगाल की कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का भी प्रतीक है.मान्यता है कि नवपत्रिका के पूजन से मां दुर्गा घर-परिवार में सुख-समृद्धि और अच्छी फसल का आशीर्वाद देती हैं.

महा सप्तमी की सुबह कोयलांचल के विभिन्न पूजा मंडपों में यही परंपरागत दृश्य देखने को मिला. श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं की उलूध्वनि और डोली यात्रा के उल्लास ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया हर ओर मां दुर्गा के आगमन की खुशी दिखाई दी और ऐसा लगा मानो पूरा बंगाल मां के स्वागत में उमड़ पड़ा हो.



 रानीगंज में भी महा सप्तमी की पूजा पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुई.रानीगंज शहर के शिशु बागान मैदान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, उत्तर पल्ली और खाड़सूली यूनाइटेड क्लब सहित विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सभी अनुष्ठानिक परंपराओं का निर्वहन किया गया. इस दौरान नवपत्रिका को स्थानीय बरदही तालाब और दामोदर नदी में स्नान कराने का आयोजन हुआ.


 ढाक की थाप के बीच श्रद्धालु नवपत्रिका को लेकर नदी और तालाबों के घाटों तक पहुंचे और सभी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए. इसके बाद श्रद्धालु नवपत्रिका के साथ अपने-अपने पूजा पंडालों में लौटे.इस मौके पर श्रद्धालुओं में व्यापक उत्साह देखा गया.

दुर्गापूजा आयोजन में नवपत्रिका स्नान की अहम परंपरा है, जो महा सप्तमी के दिन आयोजित की जाती है. रानीगंज में इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने