बागेश्वर बाबा के दुर्गापूजा में मांसाहार न करने के बयान का राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टचार्जी ने नहीं किया समर्थन, कहा- बंगाली तय करेंगे कि वे क्या खाएंगे



कोलकाता : बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) द्वारा दुर्गापूजा के दौरान मांसाहारी भोजन न करने की अपील और 'पाखंड' शब्द के इस्तेमाल पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टचार्जी ने इस बयान का स्पष्ट शब्दों में विरोध किया है। उन्होंने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो टूक कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग दुर्गापूजा के दौरान क्या खाएंगे या क्या नहीं, यह तय करने का अधिकार किसी बाहरी साधु-संत या प्रचारक को नहीं है।


शमिक बाबू ने स्पष्ट किया कि बंगाली संस्कृति और परंपरा के अनुसार, अष्टमी के दिन ल्यूची (पूरी) और नवमी के दिन बकरे का मांस (कची पाठा) खाने की परंपरा रही है और बंगाली वही खाएंगे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल की खान-पान की आदतें और उसकी अनूठी संस्कृति पर बाहर के लोगों के फतवे या निर्देश नहीं चलेंगे। बंगाल अपनी सांस्कृतिक स्वतंत्रता और परंपरा के अनुसार ही चलेगा, और किसी पर कोई भी चीज जबरन थोपना स्वीकार्य नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर