महंगाई व जर्जर सड़कों के खिलाफ सीपीआईएम का प्रतिवाद जुलूस



जामुड़िया : बढ़ती महंगाई और जामुड़िया के विभिन्न इलाकों में जर्जर सड़कों की समस्या के खिलाफ सीपीआईएम अजय वेस्ट लोकल कमेटी की ओर से प्रतिवाद जुलूस निकाला गया. जुलूस अपायन मैरिज हॉल से शुरू होकर थाना मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ नारेबाजी की.


सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम अजय वेस्ट लोकल कमेटी के सचिव सुमित कवि ने कहा कि चीनी, गैस, पेट्रोल समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है. इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने जामुड़िया की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसके बावजूद सड़क मरम्मत को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है.


सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य कलीमुद्दीन अंसारी ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं.वहीं, सीआईटीयू (सीएमएसआइ) महासचिव मनोज दत्त्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वामपंथी लगातार आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की.

जुलूस के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की कीमत कम करने तथा जामुड़िया की खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर