पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बांग्लादेशी युवक, नादिया के हंसखाली में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल



नदिया: पुलिस की हिरासत से एक बांग्लादेशी युवक के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना नदिया जिले के हंसखाली थाने के अंतर्गत आने वाले बगुला ग्रामीण अस्पताल की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब उस बांग्लादेशी युवक को चिकित्सीय जांच के लिए बगुला ग्रामीण अस्पताल ले गई थी, तब आरोपी युवक ने पेशाब करने जाने का बहाना बनाया और मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भागे हुए युवक का नाम बिलाल हुसैन (19) है, जो अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान वह भाग निकला। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



गौरतलब है कि महज दो दिन पहले भी इसी तरह दो अन्य बांग्लादेशी नागरिक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। हालांकि उनमें से एक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दूसरे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उस घटना की सुगबुगाहट अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि आज फिर एक बांग्लादेशी युवक के फरार होने की इस घटना ने हर स्तर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर