बरसात में जरूरतमंदों की मदद को आगे आयी भाजपा, 36 नंबर वार्ड में बांटे तिरपाल व छाते




रानीगंज : बरसात के दौरान जरूरतमंद परिवारों की परेशानी को देखते हुए भाजपा की ओर से सोमवार को रानीगंज के 36 नंबर वार्ड के विभिन्न बूथों में तिरपाल और छाते का वितरण किया गया.विधायक पार्थ घोष के निर्देश तथा आसनसोल सांगठनिक जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में शिशु बागान स्थित राधा अपार्टमेंट में कार्यक्रम आयोजित हुआ.




भाजपा जिला कमेटी सदस्य रवि केसरी के नेतृत्व में बूथ संख्या 44, 45, 49 और 50 के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों की जानकारी ली इसके बाद चयनित परिवारों को कूपन देकर तिरपाल उपलब्ध कराया गया.भाजपा नेता रबी केशरी तथा युवा मोर्चा के रानीगंज मंडल अध्यक्ष मोनू वर्मा ने बताया कि करीब 50-60 परिवारों को तिरपाल तथा लगभग 20-25 छाते वितरित किये गये. उन्होंने कहा कि जिन घरों की छत से बारिश का पानी टपकता है या घर में पानी प्रवेश करता है, उन्हें प्राथमिकता दी गयी 

कार्यक्रम में राहुल वर्मा, सिकंदर शर्मा, रित्विक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. जरूरत पड़ने पर आगे भी तिरपाल व छाते वितरित करने की बात कही गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर