आमकोला कोलियरी में कोलियरी रिपब्लिकन मजदूर सभा की कमेटी गठन की तैयारी, श्रमिक हितों को बताया प्राथमिकता



रानीगंज-ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के आमकोला कोलियरी में कोलियरी रिपब्लिकन मजदूर सभा की ओर से गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया.इसमें संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाठक, जिला चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, जिला जनरल सेक्रेटरी इंद्रदेव मोदी, वृंदावन मंडल, छोटू भुईयां, रामजी, प्रमोद कुमार सिंह, उत्तम गोप, सूरज सिंह, मिट्ठू मंडल, दिनेश घोष समेत संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे.


संवाददाता सम्मेलन में डॉ. प्रमोद पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक भारतीय जनता मजदूर मंच से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को भरोसा है कि यह संगठन लंबे समय से श्रमिक हितों की लड़ाई लड़ता रहा है.उनके अनुसार भारतीय जनता मजदूर मंच का संगठन वर्तमान में देश के करीब 17 राज्यों में सक्रिय है और ईसीएल में भी लंबे समय से श्रमिकों के मुद्दों को उठाता रहा है.



डॉ. पाठक ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य श्रमिक हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना है, ताकि कोई भी श्रमिक अपने अधिकारों से वंचित न रहे. उन्होंने खदानों में श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को विश्वस्तरीय सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जाने चाहिए. इसके अलावा श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा तथा ईसीएल क्वार्टरों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए.


उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर खदान प्रबंधन से बातचीत की जा रही है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि श्रमिक हित में शुरू किया गया संगठन का अभियान आगे भी सफलतापूर्वक जारी रहेगा.

 उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में गठित संगठन आज काफी बड़े स्वरूप में श्रमिकों के बीच काम कर रहा है। जूट मिल से लेकर चाय बागान तक संगठन ने श्रमिकों के हित में कार्य किया है.


डॉ. पाठक ने उम्मीद जतायी कि आगामी 12वां वेतन समझौता श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक होगा और इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि संगठन की कोशिश है कि श्रमिकों के हितों को सुरक्षित रखते हुए कोयला खदानों का संचालन राष्ट्रहित में जारी रहे.

उन्होंने कहा कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में कोयला खदानों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इस भूमिका को और मजबूत करने के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और उनके बेहतर जीवन-यापन की भी व्यवस्था होनी चाहिए.


2015 में बनी थी आमकोला में कमेटी : इंद्रदेव मोदी

संगठन के जिला जनरल सेक्रेटरी इंद्रदेव मोदी ने बताया कि जुलाई 2015 में भारतीय जनता मजदूर मंच से जुड़े संगठन रिपब्लिकन मजदूर सभा की कमेटी का आमकोला कोलियरी में गठन किया गया था.आज आमकोला कोलियरी पिट में गेट मीटिंग किया. ततपश्चात यह प्रेस कॉन्फ्रेंस किं गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी और संगठन के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दबाव और हमले का सामना करना पड़ा.


मोदी ने दावा किया कि उस दौरान उनकी गाड़ी जला दी गयी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाने पर उनकी शिकायत नहीं ली गयी, बल्कि हमले के बावजूद उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया था.


इंद्रदेव मोदी ने कहा कि अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता मजदूर मंच के साथ मिलकर आमकोला कोलियरी में संगठन की कमेटी का फिर से गठन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के बजाय श्रमिकों की समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाना और उनके हितों की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए संगठन श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार