सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवड़ियों की सेवा,युवा उड़ान द्वरा महादेव का हुआ भव्य श्रृंगार



रानीगंज- पवित्र सावन मास की तीसरी सोमवारी पर रानीगंज के नेताजी सुभाष मार्ग स्थित श्री रानी सती मंदिर के समीप आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला. युवा उड़ान एवं भारत विकास परिषद की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया. इस दौरान भगवान महादेव का भव्य श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.



सेवा शिविर में कांवड़ लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर जा रहे शिवभक्तों का स्वागत किया गया तथा उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा गया.आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजक दिनेश सोनी ने कहा कि युवा उड़ान सामाजिक एवं धार्मिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए लगातार कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है.



कार्यक्रम में आसनसोल जिला भाजपा की महामंत्री काकोली घोष विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए युवाओं को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.



इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की ओर से युवा उड़ान के सदस्यों के लिए भेजा गया विशेष संदेश भी साझा किया गया. संदेश में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गयी. आयोजकों के अनुसार इस संदेश से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ.



आयोजन के मुख्य संयोजक युवा समाजसेवी दिनेश सोनी रहे. उन्होंने कहा कि सावन के पावन अवसर पर शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. युवा उड़ान आगे भी इसी भावना के साथ सामाजिक व धार्मिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर