जामुड़िया में भारत गैस की लाइट जीप डीलरशिप शुरू, चार घंटे में होगी सिलेंडर की डिलीवरी



जामुड़िया-भारत गैस की ओर से जामुड़िया के शिवडांगा मोड़ पर शुक्रवार को लाइट जीप गैस डीलरशिप का उद्घाटन किया गया.यह डीलरशिप मां गैस एजेंसी की ओर से शुरू की गयी है. उद्घाटन के मौके पर भारत गैस के सेल्स मैनेजर रूमित लेपचा, बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर रूबी मुखर्जी, स्वराज दत्ता, मुस्ताफिज हसन, तारिक हसन, नारायण राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


इस अवसर पर भारत गैस के नये प्रकार के सिलेंडर और कनेक्शन की शुरुआत की गयी. कंपनी के सेल्स मैनेजर रूमित लेपचा ने बताया कि नये सिलेंडर फाइबर-पॉलिमर से निर्मित हैं.फिलहाल 10 किलोग्राम क्षमता वाले सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों की सबसे बड़ी विशेषता हल्का वजन और सुरक्षा है. इन्हें आसानी से उठाया जा सकता है.


उन्होंने बताया कि पारंपरिक सिलेंडरों के मुकाबले इन सिलेंडरों की एक खासियत यह है कि इनमें गैस का स्तर बाहर से दिखाई देता रहता है. इससे उपभोक्ता को सिलेंडर में गैस की मात्रा का अंदाजा होता रहेगा और गैस पूरी तरह खत्म होने से पहले ही नया सिलेंडर मंगाया जा सकेगा.नया कनेक्शन लेने के चार घंटे के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गयी है।₹.


रूमित लेपचा ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा आसनसोल, जामुड़िया, बर्दवान, दुर्गापुर और पुरुलिया क्षेत्रों में उपलब्ध है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि हल्के वजन और बेहतर सुरक्षा वाले इन सिलेंडरों को उपभोक्ताओं का अच्छा रिस्पांस मिलेगा.


मां गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर मुस्ताफिज हसन ने बताया कि एजेंसी के माध्यम से भारत गैस के नये 10 किलोग्राम के सिलेंडर की डीलरशिप शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि सिलेंडर का वजन कम होने के कारण इसे आसानी से उठाया जा सकता है.साथ ही गैस की मात्रा बाहर से दिखाई देने के कारण उपभोक्ता समय रहते रिफिल बुक करा सकेंगे. उन्होंने बताया कि बुकिंग के बाद चार घंटे के भीतर सिलेंडर घर पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर