डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार गिरफ्तार



रानीगंज : डकैती की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चार बदमाशों को रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी आग्नेयास्त्र, एक राउंड कारतूस, दो धारदार हथियार, लोहे काटने के उपकरण, तीन मोबाइल फोन और एक लोहे की रॉड बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई से डकैती की साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया गया.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी नजमुल हुदा के नेतृत्व में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश ओमनी वैन से इलाके में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे रानीगंज के आमरासोता मोड़ इलाके में एक ओमनी वैन को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने वाहन में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय शेख अलाउद्दीन उर्फ लादेन, 30 वर्षीय शेख अजहरुद्दीन, 19 वर्षीय शेख हुसैन और 19 वर्षीय मोहम्मद ताज खान के रूप में हुई है. सभी आरोपी बीरभूम जिले के कांकड़तला और दुबराजपुर थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं. शेख अलाउद्दीन कांकड़तला थाना क्षेत्र के नामोपाड़ा, शेख अजहरुद्दीन कोइठी, शेख हुसैन दुबराजपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर डांगापाड़ा तथा मोहम्मद ताज खान इस्लामपुर बोलतला मोड़ का निवासी बताया गया है.


प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी डकैती की योजना बनाकर निकले थे. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों को गुरुवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जा रहा है. पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश के साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस स्थान पर डकैती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार