रानीगंज लायंस डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन




15 अगस्त, 2026 को रानीगंज लायंस जे.डी.एम चनानी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गर्व एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की एल.एम.सी के अध्यक्ष लायन सपन लोयलका, पूर्व अध्यक्ष लायन एस.के. बासु, लायन स्कूल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसिडेंट सुशील गनेरीवाला तथा अन्य गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहें। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।



समारोह में एन.सी.सी कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइड्स, कब्स-बुलबुल्स तथा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या महोदया श्रीमती मंदिरा दे जी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, वाद्य-संगीत की प्रस्तुति तथा विद्यार्थियों का प्रेरणादायक भाषण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एन.सी.सी के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। 



लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री साजन कुमार तिबरेवाल ने विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन एवं सेवा भावना का संदेश दिया। समारोह के विशिष्ट अतिथि भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त जूनियर वारंट अधिकारी (JWO) श्री सुनील कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में देश की सुरक्षा एवं नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया।


स्वाधीनता दिवस का यह भव्य आयोजन न केवल राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला था, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी जागृत करने वाला प्रेरणादायी अवसर सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ शिक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर