जामुड़िया-सप्ताह की शुरुआत सोमवार को एक बार फिर वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर जामुड़िया के मण्डलपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हरिओम पॉलीमर नामक एक निजी कारखाने के सैकड़ों महिला एवं पुरुष ठेका श्रमिकों ने कारखाने के मुख्य द्वार को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया.
ठेका श्रमिकों के इस प्रदर्शन को लेकर कुछ समय के लिए कारखाना परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श्रमिकों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.
प्रदर्शनकारी महिला श्रमिकों ने बताया कि बीते 26 मई को उन्होंने 8 घंटे की ड्यूटी, प्रति माह चार दिन की छुट्टी, वेतन वृद्धि तथा अन्य बुनियादी मांगों को लेकर आंदोलन किया था. उस समय कारखाना प्रबंधन ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 10 दिनों का समय मांगा था.
श्रमिकों का आरोप है कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है और मामले को टालने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में उन्हें अभी भी मात्र 170 रुपये दैनिक मजदूरी पर 12 घंटे काम करना पड़ रहा है.
श्रमिकों ने मांग की कि उनका वेतन बढ़ाया जाए और कार्य अवधि 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे की जाए. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे.
उन्होंने बताया की कोविड काल में जब कार्य मिलने का अभाव था ,उस समय कम वेतन में काम करने के लिए श्रमिक मजबूर थे,आज भी वही वेतन चला आ रहा है,वेतन वृद्धि की मांग करने पर ठेकेदार काम छुड़ाने की धमकी देते थे,पर अब नई सरकार बनी है, हमें उम्मीद है कि अब उचित पारिश्रमिक मिलेगी.
वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय भाजपा नेता आलोक मुखर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता ठेकेदार से कटमनी लेकर श्रमिको का शोषण कर राज्य सरकार की निर्धारित वेतन न देकर कम वेतन में कार्य कराते थे,पर भाजपा सरकार के कार्यकाल मे ऐसा नहीं होने दिया जाएगा,कल जामुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी इन मांगों को लेकर श्रमिक के साथ बैठक करेंगे.
वहीं जामुड़िया के विधायक डॉ विजन मुखर्जी ने बताया कि यह सच है कि श्रमिकों को स सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी नहीं दी रही है ,उनका शोषण किया जा रहा है, इन विषयों को लेकर नए पदभार लेने वाले श्रम मंत्री को अवगत कराते हुए शीघ्र ही लेबर कमिश्नर के साथ एक बैठक कर समस्या का समाधान की जाएगी. उन्होंने कहा कि हालांकि कई कारखाने प्रबंधन उनसे इस संबंध में बातचीत भी की है परंतु हरि ओम पॉलीमर अभी तक किस विषय में कोई बातचीत नहीं हुई है . उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उचित वेतन मिले 12 घंटे के जगह 8 घंटे ड्यूटी कराई जाए , उन्हें फि पीएफ ईएसआई की सुविधा मिले. इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्येक कारखाना प्रबंधन को से आग्रह किया है कि श्रमिकों के लिए कम से कम ₹10 में मां कैंटीन की तरह भोजन की व्यवस्था की जाए एवं दो रुपए में नाश्ते के लिए चाय एवं समोसे की व्यवस्था की जाए.
वहीं श्रमिको की इन मांगों को लेकर हरि ओम पॉलीमर कारखाना प्रबंधन से कई बार सम्पर्क करने जा प्रयास किया गया,पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई.

0 टिप्पणियाँ