पुनर्वास के बिना घर नहीं छोड़ेंगे- ईसीएल के आवास खाली करने के नोटिस पर तिराट में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी



रानीगंज-ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा तिराट कोलियरी क्षेत्र में खदान बंद होने का हवाला देकर आवास खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है. इस फैसले के विरोध में तिराट कोलियरी काली मंदिर परिसर में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जहाँ लोगों ने ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया.यह ज्ञापन जल्द ही प्रबंधन और स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल को सौंपा जाएगा.


पीढ़ियों से रह रहे लोग आखिर कहाँ जाएँगे?

प्रदर्शनकारियों पायल लायक, नबान्न धीवर और जयंत बाउरी ने बताया कि वे लगभग 40 वर्ष से इन ईसीएल क्वार्टर में रह रहे हैं. ईसीएल ने अचानक बिजली आपूर्ति काटकर घर खाली करने का नोटिस थमा दिया है. निवासियों का कहना है कि उनके पास इतनी पूंजी नहीं है कि वे नया घर बना सकें अचानक बेघर होने से बच्चों की पढ़ाई और आगामी माध्यमिक परीक्षाएं प्रभावित होंगी. प्रभावितों ने साफ शब्दों में कहा, "पहले सरकार हमारे पुनर्वास की व्यवस्था करे, उसके बाद ही हम घर खाली करेंगे.



चुनावी वादों और सत्ता परिवर्तन पर फूटा गुस्सा

सभा में मौजूद महिलाओं और भाजपा नेता अनिंद्य आचार्य ने केंद्र व राज्य की राजनीतिक स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई.प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा वादा किया गया था कि घर बनाने के लिए ₹3 लाख दिए जाएंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें उजाड़ा जा रहा है.निवासियों ने सरकार से सहानुभूतिपूर्वक इंसाफ की गुहार लगाई है.


ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय नेता जयंत बाउरी ने स्पष्ट किया कि केंद्र में भले ही भाजपा की सरकार हो, लेकिन यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि ईसीएल प्रबंधन की असंवेदनशील नीतियों के खिलाफ है.निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना पुनर्वास के उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की गई, तो क्षेत्र में एक व्यापक और उग्र जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल