रानीगंज के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बायपास व एनएसबी रोड परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू : डॉ. अजय पोद्दार



रानीगंज, न्यूज एशिया: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचई) मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।


डॉ. पोद्दार ने कहा कि रानीगंज बायपास परियोजना का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे अगले वर्ष फरवरी तक आम लोगों के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शहर की यातायात समस्या को दूर करने के लिए एनएसबी रोड के चौड़ीकरण और विकास कार्य मार्च-अप्रैल से शुरू करने की योजना है। उन्होंने रानीगंज रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल मंत्री से बातचीत कर आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में केंद्रीकृत सिंगल विंडो व्यवस्था स्थापित की जाएगी, जिससे उद्योगों और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक वाम मोर्चा और बाद के वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के शासन में औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति कमजोर हुई, लेकिन अब विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।


समारोह की अध्यक्षता रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने की, जबकि संचालन रोहित खेतान ने किया। इस अवसर पर चैंबर के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान, महेश खेरिया, मनोज केसरी, शरद कनोडिया, राजेश गनेड़ीवाला, आर.पी. खेतान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. पोद्दार को मंत्री बनने पर सम्मानित करते हुए रानीगंज के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल