भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट और धमकी के आरोप में तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड



रानीगंज: हाड़ाभांगा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर ब्लेड से हमला, मारपीट, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ के आरोप में रानीगंज थाना की निमचा पुलिस चौकी ने तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एगरा ग्राम पंचायत के तृणमूल क्षेत्रीय अध्यक्ष सुदर्शन खां और तृणमूल नेता अरूप मंडल के रूप में हुई है।


पुलिस ने दोनों को रविवार रात एगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सोमवार को उन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने पूछताछ के लिए दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।



भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता निर्मल गोप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने निमचा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, हाड़ाभांगा क्षेत्र में भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।


शिकायत में कहा गया है कि भाजपा में शामिल होने को लेकर सुदर्शन खां, अरूप मंडल और एक अन्य व्यक्ति ने उन पर ब्लेड से हमला किया, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा उनके वाहन और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


एक अन्य मामले में तृणमूल नेता की पत्नी भी गिरफ्तार

इधर, रानीगंज के तृणमूल ट्रेड यूनियन नेता विवेक मंडल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी रिंकी मंडल को भी एक अन्य मामले में लंबित वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार को उन्हें भी आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।


गिरफ्तार नेताओं ने खुद को बताया निर्दोष

आसनसोल जिला अदालत ले जाते समय मीडिया से बातचीत में सुदर्शन खां और अरूप मंडल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल