रानीगंज में भाजपा की बड़ी बढ़त: पार्थ घोष ने कार्यकर्ताओं को दी हिंसक राजनीति से दूर रहने की सख्त हिदायत



रानीगंज-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी पार्थ घोष अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे थे,और उनकी बात सच भी हुई. पार्थ घोष ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कालोबरण मंडल को 17884 मतों से पराजित किया. उन्होंने इस बढ़त को रानीगंज की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और परिवर्तन की लहर बताया.


कार्यकर्ताओं के लिए 'जीरो टॉलरेंस' की चेतावनी

जीत के साथ ही पार्थ घोष ने एक जिम्मेदार नेता की छवि पेश करते हुए अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कड़ा संदेश जारी किया है.उन्होंने 2021 के चुनावों के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा की 2021 में चुनाव जीतने के बाद जिस तरह की हिंसा टीएमसी ने की थी, भाजपा वैसी राजनीति में विश्वास नहीं रखती,। यदि हमारा कोई भी कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्र व्यवहार में लिप्त पाया जाता है, तो पार्टी उसकी जिम्मेदारी नहीं लेगी.



विपक्षियों को खिलाएं मिठाई, न करें हिंसा

पार्थ घोष ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का अनुशासन सबसे ऊपर है.उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया या समर्थन नहीं किया, उनके प्रति द्वेष न रखें.जरूरत पड़ने पर विरोधियों को भी मिठाई खिलाएं और सद्भाव का परिचय दें.किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई को पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

 पार्थ घोष का यह बयान राज्य में चुनावी नतीजों के बाद होने वाली संभावित हिंसा को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात