पारिवारिक रंजिश में भाजपा की जीत का सहारा: पूर्व दामाद ने ससुर की दुकान में लगाई आग

जामुड़िया: चुनाव परिणाम के बाद का तनाव या निजी दुश्मनी?


जामुड़िया- चुनावी नतीजों के बाद जहां एक ओर जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर निजी दुश्मनी को राजनीतिक रंग देकर अपराध करने के मामले भी सामने आ रहे हैं. ताजा मामला पश्चिम बर्द्धमान जिले के जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत जामुड़िया मंडल-2 के खासकेंदा, भसका धौड़ा क्षेत्र का है.यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी निजी रंजिश निकालने के लिए भाजपा की जीत का फायदा उठाते हुए अपने पूर्व ससुर की दुकान और वाहन को आग के हवाले कर दिया.


घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भसका धौड़ा निवासी दीपक रक्षित की बेटी की शादी अरविंद केवट नामक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया.दीपक का आरोप है कि तलाक के बाद से ही अरविंद उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था. मंगलवार रात जब दीपक रक्षित अपनी सास को देखने गए थे, तभी उनकी दुकान में आग लगा दी गई. इस भीषण अग्निकांड में दुकान के सामान के साथ-साथ एक स्कूटी भी जलकर राख हो गई.

पीड़ित परिवार का स्पष्ट आरोप है कि अरविंद ने अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस समय को चुना ताकि इसे राजनीतिक हिंसा का रूप दिया जा सके.



भाजपा नेतृत्व ने किया दौरा

घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया मंडल-2 के स्थानीय भाजपा नेता बुधवार सुबह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.भाजपा नेता गौतम मंडल ने कहा की भाजपा की जीत के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ जामुड़िया में भी अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है. कुछ लोग भाजपा का झंडा लेकर या भगवा गुलाल लगाकर व्यक्तिगत रंजिशें निकाल रहे हैं और पार्टी को बदनाम कर रहे हैं. हम ऐसे तत्वों को चिह्नित कर रहे हैं और शांति बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं.


पीड़ित परिवार ने इस संबंध में प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, आरोपी अरविंद केवट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि आग लगने के पीछे की असली वजह और दोषियों का पता लगाया जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात