पीडीसीएल कोयला खदान का ग्रामीणों ने किया घेराव, उत्पादन-परिवहन ठप; सड़क, रोजगार और सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चुरुलिया स्थित पीडीसीएल कोयला खदान में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए खदान का घेराव कर दिया. इस दौरान खदान में कोयला उत्पादन और परिवहन का कार्य पूरी तरह ठप हो गया. प्रदर्शन में लोदा, तालडांगा, चिचुड़बिल और देशेर मोहन गांवों के बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया.


ग्रामीणों का आरोप है कि खदान प्रबंधन द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से मिट्टी और पत्थर डालकर गांवों के संपर्क मार्गों को बाधित किया जा रहा है.इसके कारण लोगों को दैनिक आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ओपन कास्ट खदान से निकली मिट्टी और पत्थरों के ऊंचे-ऊंचे ढेर पहाड़ का रूप ले चुके हैं, जिससे इलाके में लकड़बग्घों (हायना) का आतंक बढ़ गया है. स्थिति यह है कि लोग दिन में भी डर के कारण घरों से निकलने में असहज महसूस कर रहे हैं.


प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय युवाओं को खदान में रोजगार देने, बाहरी लोगों की नियुक्ति बंद करने तथा क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. आंदोलन के दौरान खदान के मुख्य द्वारों को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे उत्पादन और परिवहन पूरी तरह बंद हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना अंतर्गत चुरुलिया फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.हालांकि खदान प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात