जामुड़िया में जीत के जश्न के बीच हिंसा: कई तृणमूल कांग्रेस कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी, इलाके में दहशत



जामुड़िया: विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद जामुड़िया क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं. भाजपा की जीत से उत्साहित समर्थकों द्वारा निकाले गए विजय जुलूस के दौरान कई स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों को निशाना बनाया गया, जिससे पूरे अंचल में आतंक का माहौल व्याप्त है.



ईस्ट केंदा: कार्यालय पर कब्जा और तोड़फोड़

न्यू केंदा के ईस्ट केंदा कॉलोनी में भाजपा समर्थकों ने डीजे और अबीर-गुलाल के साथ विजय जुलूस निकाला. आरोप है कि जुलूस जब टीएमसी कार्यालय के पास पहुंचा, तो समर्थक उत्तेजित हो गए और कार्यालय में व्यापक तोड़फोड़ की. उत्तेजित भीड़ ने टीएमसी कार्यालय से उनके झंडे-बैनर फेंक दिए और वहां भाजपा का झंडा लगा दिया. कार्यालय की दीवारों पर लिखे टीएमसी को मिटाकर वहां गेरुआ रंग पोत दिया गया, केंदा फाड़ी प्रभारी मदन मोहन दत्ता ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.


चाकदोला और परसिया: आगजनी से मचा हड़कंप

हिंसा की लपटें जामुड़िया के अन्य हिस्सों तक भी जा पहुंचीं. सोमवार शाम भाजपा समर्थकों ने चाकदोला स्थित टीएमसी कार्यालय पर हमला कर अंदर रखा सारा सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.परसिया कोलियरी में और भी गंभीर हो गई. भाजपा समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने टीएमसी कार्यालय पर धावा बोलने के बाद फर्नीचर और अन्य दस्तावेजों को बाहर निकालकर उनमें आग लगा दी.


वार्ड संख्या 2: पुनिआटी में भी उपद्रव

जामुड़िया के वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत पुनिआटी इलाके में भी टीएमसी कार्यालय को निशाना बनाया गया. यहाँ भी तोड़फोड़ के बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। मतगणना के दौरान शुरू हुई यह छिटपुट हिंसा नतीजों के बाद बड़े उपद्रव में बदल गई.


जनता में खौफ का माहौल

लगातार हो रही इन हिंसक घटनाओं के कारण जामुड़िया के आम नागरिकों में भारी डर और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है, हालांकि पुलिस का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं विजयी प्रत्याशी डॉ बीजन मुखर्जी का कहना है कि हिंसा की राजनीति में भाजपा विश्वास नहीं रखती,उन्हें इस घटना की जानकारी भी नहीं है, लेकिन चुनावी रंजिश की यह आग फिलहाल शांत होती नहीं दिख रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात