बांकुड़ा: भाजपा की जीत के बाद टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी; भाजपा ने आरोपों को नकारा



बांकुड़ा: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में बांकुड़ा जिले के भीतर भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद कई इलाकों से तनाव और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्टी कार्यालयों को निशाना बनाए जाने के गंभीर आरोप लगे हैं।



घटनाक्रम और आरोप

जिले भर में भाजपा की लहर के बीच यह आरोप लगाया गया है कि भाजपा समर्थकों ने कई जगहों पर टीएमसी के कार्यालयों पर कब्जा कर लिया है। कहीं-कहीं टीएमसी कार्यालयों के बाहर आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता जीत के जश्न और 'विजय उल्लास' में डूबे नजर आए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक तृणमूल के 'कुशासन' को सहा है, जिसका जवाब अब जनता और समर्थक दे रहे हैं।



भाजपा नेतृत्व की सफाई: 'यह टीएमसी की आंतरिक साजिश'

इन आरोपों के बीच बांकुड़ा से भाजपा के विजयी प्रत्याशी नीलाद्री शेखर दाना ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इन घटनाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने से साफ इनकार किया है. नीलाद्री शेखर दाना ने कहा कि तोड़फोड़ और अशांति फैलाने वाले लोग भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल के ही कर्मी भाजपा का मुखौटा पहनकर (भाजपा कार्यकर्ता बनकर) इस तरह की अशांति फैला रहे हैं ताकि भाजपा को बदनाम किया जा सके.


 बांकुड़ा जिले के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि विजय जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात