पांडवेश्वर में खिला 'कमल': कांटे की टक्कर में जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी जिलाध्यक्ष को 1398 मतों से हराया



पांडवेश्वर: पश्चिम बर्धमान जिले की सबसे चर्चित और 'हॉट सीट' मानी जाने वाली पांडवेश्वर विधानसभा सीट पर इस बार उलटफेर हो गया है। साल 2021 के चुनावी मुकाबले की पुनरावृत्ति इस बार भी देखने को मिली, लेकिन परिणाम ने इतिहास को बदल दिया। भाजपा के जितेन्द्र तिवारी ने एक बेहद करीबी और सांस रोक देने वाले मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और निवर्तमान विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती को 1,398 मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की।



इतिहास ने खुद को नहीं दोहराया

2021 के विधानसभा चुनाव में भी मुकाबला इन्हीं दो दिग्गजों के बीच था, लेकिन तब बाजी नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के हाथ लगी थी। इस बार चुनावी रण में जितेंद्र तिवारी शुरू से ही आक्रामक दिखे और अंततः मामूली बढ़त के साथ जीत का परचम लहराने में सफल रहे।


जीत का श्रेय मोदी और जनता को

जीत की घोषणा के बाद जितेंद्र तिवारी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और पांडवेश्वर की देवतुल्य जनता के विश्वास की जीत है। मैं उन सभी मतदाताओं का आभारी हूं जिन्होंने विकास के पक्ष में मतदान किया.


विपक्ष को साथ लेकर चलने का संकल्प

अपनी जीत के बाद जितेंद्र तिवारी ने एक सकारात्मक राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर का सर्वांगीण विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।श्री तिवारी ने कहा कि निवर्तमान विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती पिछले पांच वर्षों से यहां के प्रतिनिधि रहे हैं, अतः क्षेत्र के भविष्य के विकास कार्यों में उनके अनुभव का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलेंगे ताकि पांडवेश्वर को एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात