‘पहले वोटर, फिर वोट’ के नारे के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, वोटर सूची को लेकर नागरिक मंच का विरोध


बांकुड़ा- राज्य में चुनाव आयोग की फुल बेंच की मौजूदगी के बीच ‘पहले वोटर, फिर वोट’ के नारे को सामने रखकर वोटाधिकार बचाओ नागरिक मंच ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को संगठन की बांकुड़ा-1 शाखा समिति की ओर से बांकुड़ा–पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-60) पर दिन के व्यस्त समय में यह अवरोध किया गया, जिसके कारण कई यात्री और मालवाहक वाहन सड़क पर फंस गए।



अवरोध करने वाले वोटाधिकार बचाओ नागरिक मंच के सदस्यों ने आरोप लगाया कि एस.आई.आर. के नाम पर आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद भी राज्य के लगभग 60 लाख मतदाताओं के नाम अब तक ‘विचाराधीन’ स्थिति में हैं।

इस परिस्थिति में किसी भी ‘वैध मतदाता’ का नाम हटाकर चुनाव की घोषणा नहीं की जानी चाहिए—इसी मांग को लेकर वे आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही उनका आरोप है कि केंद्रीय चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।


इस दिन आंदोलन में शामिल नजरुल इस्लाम मिद्या ने कहा कि वह एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं और फिलहाल पेंशनभोगी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई बार मतदान किया है, लेकिन सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद भी उनका नाम अभी तक ‘विचाराधीन’ बताया जा रहा है। ऐसा क्यों हुआ, यह बात उनकी समझ में नहीं आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात