रानीगंज में राजस्थानी संस्कृति की छटा: मारवाड़ी मित्र परिषद और युवा सम्मेलन का भव्य होली प्रीति मिलन समारोह



रानीगंज: शहर के मारवाड़ी युवा सम्मेलन मैदान में राजस्थानी समाज की प्रतिष्ठित संस्थाओं में से मारवाड़ी मित्र परिषद एवं मारवाड़ी युवा सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में 'होली प्रीति मिलन समारोह' का शानदार आयोजन किया गया .इस उत्सव में पूरा परिसर राजस्थानी लोक संस्कृति के रंगों में सराबोर नजर आया.



रंग रंगीलो महारो राजस्थान की मनमोहक प्रस्तुति

समारोह का मुख्य आकर्षण कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा दी गई 'रंग रंगीलो महारो राजस्थान' की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति रही.कलाकारों ने अपने गीतों और नृत्य के माध्यम से राजस्थान की जीवंत परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा. कार्यक्रम का कुशल संचालन (एंकरिंग) जूली खंडेलवाल ने किया.



वयोवृद्ध समाजसेवी काशी झुनझुनवाला का विशेष सम्मान

इस अवसर पर रानीगंज के प्रतिष्ठित वयोवृद्ध समाजसेवी काशी झुनझुनवाला को उनकी समाज सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उन्हें राजस्थानी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर, उत्तरीय और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया.



अतिथियों ने सराहा राजस्थानी परिवेश

मुख्य अतिथि, सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति रामकुमार सारडा ने अपने संबोधन में कहा, आज रानीगंज का वातावरण पूरी तरह राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंग गया है.समाज की एकजुटता के लिए ऐसे भव्य आयोजनों की नितांत आवश्यकता है. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष विश्वनाथ खड़किया ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की.


विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान समाज की विभिन्न इकाइयों और प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे. जिनमें श्री सीताराम जी स्टेट की पांचों इकाइयों के पदाधिकारी में विष्णु सराफ (ट्रस्टी, श्री श्याम मंदिर), विष्णु अग्रवाल (उद्योगपति), राजीव जैन, राकेश तोदी (अध्यक्ष, गौशाला) सह अन्य गणमान्य नागरिक जुगल किशोर गुप्ता, कृष्णा तोदी, मनोज सराफ, दीपक कालोटिया, संदीप भालोटिया .


आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम की शुरुआत में मारवाड़ी मित्र परिषद के अध्यक्ष अनूप सराफ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी मित्र परिषद के सचिव प्रदीप झुनझुनवाला, मारवाड़ी युवा सम्मेलन के अध्यक्ष विनोद कालोटिया, सचिव संजय झुनझुनवाला सहित परिषद के दीपक कालोटिया और समस्त सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात