बाँसड़ा कोलियरी मेंकंटीन्यूअस माइनिंग' के खिलाफ आदिवासियों का उग्र प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ एजेंट कार्यालय का घेराव



रानीगंज: पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवन की मांग को लेकर रानीगंज के कुनुस्तुरिया क्षेत्र अंतर्गत बाँसड़ा कोलियरी में शुक्रवार को आदिवासियों का भारी जनाक्रोश देखने को मिला. ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा प्रस्तावित 'कंटीन्यूअस माइनिंग' और खुली खदान (ओपन कास्ट माइन) के विरोध में आदिवासी समुदाय बाँसड़ा आतु सोलह आना ने तीसरे चरण का आंदोलन करते हुए कोलियरी एजेंट कार्यालय का घंटों घेराव किया.


पारंपरिक हथियारों के साथ जुटे हजारों ग्रामीण

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से ही बाँसड़ा गाँव के सैकड़ो आदिवासी पुरुष और महिलाएँ पारंपरिक हथियारों तीर-धनुष, कुल्हाड़ी, लाठी और झाड़ू के साथ जुटना शुरू हो गए थे. दोपहर 2 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.एजेंट की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने कोलियरी मैनेजर को घेरकर अपनी आपत्तियाँ दर्ज कराईं.



बीमारी और प्रदूषण का सता रहा है डर

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नेता संजय हेंब्रम ने कहा, ईसीएल यहाँ कंटीन्यूअस माइनिंग शुरू करना चाहता है, जिससे पूरे इलाके में कोयले की धूल (कोल डस्ट) फैलेगी. इससे ग्रामीणों में सिलिकोसिस जैसी घातक बीमारियाँ फैलने का खतरा है. हम किसी भी कीमत पर अपने जल, जंगल और जमीन को बर्बाद नहीं होने देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने पहले काम रोकने का आश्वासन दिया था, लेकिन चोरी-छिपे प्रोजेक्ट पर काम जारी है.



प्रबंधन को 7 दिनों का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारियों ने ईसीएल के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की. रामचंद्र हेंब्रम, मंगल हेंब्रम और प्रदीप बास्की सहित अन्य ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह बंद नहीं किया गया, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा और व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा.


प्रबंधन का पक्ष

इस संबंध में बाँसड़ा कोलियरी के मैनेजर ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए कहा कि इस परियोजना पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार स्थानीय स्तर पर नहीं है.उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और विरोध प्रदर्शन की रिपोर्ट ईसीएल के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात