केंदा तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष संदीप बनर्जी पर मारपीट का आरोप: सर्वे अधिकारी का कान का पर्दा फटा, बाउरी समाज का फूटा गुस्सा



जामुड़िया: जामुड़िया ब्लॉक-2 के केंदा तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष संदीप बनर्जी उर्फ बीजू एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में हैं. ईसीएल के केंदा एरिया के न्यू केंदा कोलियरी एजेंट कार्यालय में कार्यरत एक सर्वे अधिकारी ने अंचल अध्यक्ष पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस घटना के विरोध में बुधवार को पश्चिम बंग बाउरी समाज शिक्षा समिति ने ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.


कार्यालय में घुसकर हमले का आरोप

पीड़ित सर्वे अधिकारी रमेश बाउरी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे वह अपने कार्यालय में एजेंट के निर्देशानुसार मैप (मानचित्र) का काम कर रहे थे.उन्हें यह काम पूरा कर सांकतोड़िया स्थित सीएमडी कार्यालय जाना था.काम के दौरान अचानक तृणमूल कांग्रेस नेता संदीप बनर्जी कार्यालय में घुसे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. हमले के कारण मेरे कान का पर्दा फट गया है.डॉक्टरों ने एक महीने का समय दिया है, यदि स्थिति नहीं सुधरी तो ऑपरेशन कराना पड़ेगा.


बाउरी समाज ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय बाउरी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. बुधवार को न्यू केंदा एजेंट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए समाज की महिला नेत्री पिंकी बाउरी ने कहा कि एक अनुसूचित जाति के कर्मचारी पर इस तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ईसीएल प्रबंधन और पुलिस आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे. समाज के नेताओं ने इसे एक कायराना और निंदनीय कृत्य करार दिया.


पुलिस में मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, ईसीएल प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.प्रदर्शन के दौरान हरि कृष्ण बाउरी, संतोष बाउरी, चिन्मय बाउरी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात