जमुड़िया में पोस्टर वार: प्रियंका टिंबरेवाल के खिलाफ लगे 'वापस जाओ' के पोस्टर, भाजपा ने टीएमसी को घेरा, विधायक ने बताया भाजपा की अंदरूनी कलह




जमुड़िया: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के संभावित ऐलान से पहले ही राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुँच गई है. पश्चिम बर्धमान जिले के जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तेजतर्रार नेत्री प्रियंका टिंबरेवाल के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए जाने से इलाके का सियासी माहौल गरमा गया है. इन पोस्टरों में प्रियंका टिंबरेवाल को जमुड़िया छोड़ने की चेतावनी दी गई है, जिसे लेकर अब भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.



टीएमसी को मुझसे डर लगने लगा है: प्रियंका टिंबरेवाल

इन पोस्टरों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेत्री प्रियंका टिंबरेवाल ने सत्ताधारी दल पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, जमुड़िया में पिछले 5 सालों में टीएमसी विधायक ने विकास का कोई काम नहीं किया है. मैं यहाँ आकर लगातार उनकी नाकामियों और कोयला-बालू जैसे अवैध धंधों के जरिए भरी गई उनकी जेबों का सच जनता के सामने ला रही हूँ. यही वजह है कि टीएमसी के नेता मुझसे आतंकित हैं और इस तरह की ओछी राजनीति पर उतर आए हैं. उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी का यह डर उन्हें अच्छा लगा और जमुड़िया की जनता व भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ हैं, जो चुनाव में टीएमसी को करारा जवाब देंगे.



यह भाजपा की गुटबाजी का नतीजा: हरे राम सिंह

दूसरी ओर, जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पोस्टरों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, इन पोस्टरों से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है. प्रियंका टिंबरेवाल कोलकाता की रहने वाली हैं और यहाँ आकर राजनीति कर रही हैं.यह संभव है कि स्थानीय भाजपा नेता अपना टिकट कटने के डर से उनके खिलाफ पोस्टर लगा रहे हों. यह पूरी तरह भाजपा की अंदरूनी कलह का मामला है.


विधायक हरे राम सिंह ने अपने कार्यकाल का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में जमुड़िया में रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं.बीते 5 वर्षों में 100 करोड़ रुपयों के कार्य किये है, उन्होंने कहा, मैंने न केवल विधायक फंड, बल्कि अड्डा (आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण), आसनसोल नगर निगम और जिला परिषद के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी ढांचा सुधारा है.जनता ने हमारा काम देखा है और यहाँ से टीएमसी की जीत सुनिश्चित है.


विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जमुड़िया में शुरू हुआ यह 'पोस्टर वार' और आरोप-प्रत्यारोप का दौर आने वाले दिनों में और भी उग्र होने के संकेत दे रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात