बुलडोजर पर सवार होकर ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, बोले— राज्य के लोग चाहते हैं बुलडोजर सरकार



बांकुड़ा: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार बुलडोजर पर सवार होकर बांकुड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। मंगलवार शाम बांकुड़ा जिले के रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के सुपुर इलाके में सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे।



 परिवर्तन यात्रा के लिए पहले से ही एक बुलडोजर तैयार रखा गया था। वहां पहुंचते ही परिवर्तन यात्रा के विशेष वाहन को छोड़कर सुकांत मजूमदार और पार्टी के जिला नेतृत्व के अन्य नेता उस बुलडोजर पर सवार हो गए और कुछ दूरी तक उसी पर यात्रा की।

बाद में सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की जनता बुलडोजर सरकार चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुलडोजर सरकार का मतलब यह नहीं है कि सरकार हर समय बुलडोजर चलाएगी, बल्कि इसका अर्थ यह है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात