रानीगंज में एचपी गैस वितरण पर बवाल: बुकिंग के बाद भी सिलेंडर गायब, मोबाइल पर 'डिलीवरी' के मैसेज से भड़के ग्राहक



रानीगंज: स्थानीय एचपी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) गैस सेवा की कार्यप्रणाली को लेकर रानीगंज में जबरदस्त जन-आक्रोश फूट पड़ा. गैस बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने और मोबाइल पर फर्जी 'डिलीवरी' मैसेज आने के आरोपों के बाद उत्तेजित ग्राहकों ने गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया.


"गैस गई कहाँ?": उपभोक्ताओं का गंभीर आरोप

सैकड़ों उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने नियमानुसार गैस सिलेंडर बुक कराए थे, लेकिन हफ़्तों बीत जाने के बाद भी उनके घर सिलेंडर नहीं पहुँचा. इसके विपरीत, ग्राहकों के मोबाइल फोन पर संदेश आ रहे हैं कि उनकी गैस सफलतापूर्वक डिलीवर कर दी गई है. प्रदर्शनकारियों का एक ही सवाल था— जब हमारे घर सिलेंडर नहीं आया, तो हमारे नाम की गैस आखिर किसे बेची जा रही है?


सुबह 4 बजे से लाइन, फिर मिला 'माफी' का बोर्ड

स्थानीय गैस डीलर मिलन कांति मंडल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोगों ने बताया कि कई उपभोक्ता सुबह 4 बजे से ही एजेंसी के बाहर कतारों में खड़े थे. घंटों इंतजार के बाद एजेंसी द्वारा अचानक एक बोर्ड टांग दिया गया, जिस पर लिखा था: आज गैस गाड़ी नहीं आई, माफ कीजिए.इसके तुरंत बाद दुकान बंद कर दी गई. इस घटना ने जलती आग में घी का काम किया और ग्राहकों का सब्र जवाब दे गया.



सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि एक सुनियोजित घोटाला और बड़ी अनियमितता है. लोगों ने सीधे तौर पर डीलर पर गैस की कालाबाजारी का संदेह जताया है. गैस न मिलने के कारण कई परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी विकट हो गई है.उपभोक्ता ने कहा कि मोबाइल पर फर्जी डिलीवरी दिखाने वाले दोषियों को चिह्नित कर तुरंत कार्रवाई की जाए.जिन असली ग्राहकों ने बुकिंग की है, उन्हें अविलंब सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं.गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए ताकि कालाबाजारी पर रोक लग सके. ग्राहकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ और गायब हुई गैस का हिसाब नहीं मिला, तो वे जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाएंगे.वहीं दूसरी और गैस डीलर मिलन कांति मंडल ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता