मानविक भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर दिव्यांगों का सड़क जाम, मांगें नहीं मानी गईं तो विधानसभा चुनाव में ‘उल्टा खेल’ की चेतावनी



बाँकुड़ा-मानविक भत्ता की राशि बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर दिव्यांग व्यक्तियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को बांकुड़ा के हेवि मोड़ इलाके में रानीगंज–बांकुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगामी विधानसभा चुनाव में वे “उल्टा खेल” दिखाएंगे।

हाल ही में राज्य बजट में लक्ष्मी भंडार सहित कई सामाजिक योजनाओं की भत्ता राशि बढ़ाई गई है, लेकिन राज्य में दिव्यांगों के लिए निर्धारित मानविक भत्ता की राशि नहीं बढ़ाई गई। बार-बार मांग उठाने के बावजूद भत्ता नहीं बढ़ाए जाने से नाराज होकर बांकुड़ा जिले के दिव्यांग लोग सड़कों पर उतर आए।


दिव्यांगों ने मानविक भत्ता को 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह करने की मांग करते हुए बांकुड़ा के हेवि मोड़ पर जमा होकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। इस अवरोध के कारण रानीगंज–बांकुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग और बांकुड़ा–दुर्गापुर राज्य मार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लगभग 3000 दिव्यांग और उनके परिवारों के करीब 15,000 मतदाता मिलकर “उल्टा खेल” दिखाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात