जामुड़िया: विधायक हरेराम सिंह ने ₹44 लाख की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक दो अंतर्गत चिचुड़िया पंचायत इलाके में विकास कार्यों को नई गति मिली है. शनिवार को सिद्धपुर बागडीहा श्मशान घाट के समीप आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) की ओर से 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित इलेक्ट्रिक कनेक्शन सह कम्युनिटी हॉल का भव्य उद्घाटन किया गया.स्थानीय विधायक हरेराम सिंह ने विधिवत शिलपट्ट हटाकर इस परियोजना को जनता को समर्पित किया.


क्षेत्रीय विकास और जनसंवाद

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद से पूरे राज्य सहित जामुड़िया में विकास कार्य अनवरत जारी हैं. उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा की 2021 में आपने मुझे सेवा का अवसर दिया और इन पांच वर्षों में मैंने पूरी निष्ठा से आपकी सेवा की है.अभी बहुत से कार्य बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आने वाले चुनाव में भी आपका सहयोग और आशीर्वाद अनिवार्य है.

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और तेज किया जा सके.


उत्साह का माहौल और गणमान्य उपस्थिति

लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर देखी गई. कार्यक्रम के दौरान जामुड़िया ब्लॉक दो के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, दिनेश चक्रवर्ती, और पुतुल बनर्जी के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

सिद्धपुर बागडीहा में बने इस कम्युनिटी हॉल से स्थानीय लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी राहत मिलेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात