मतदाता सूची संशोधन केंद्र बना अखाड़ा, भाजपा युवा नेता के साथ मारपीट का आरोप

भाजपा ने लगाया तृणमूल पर 'गुंडागर्दी' का आरोप, टीएमसी ने कहा- 'गाली-गलौज' करने पर किया बाहर



रानीगंज-मतदाता सूची के संशोधन (फॉर्म 7) की प्रक्रिया के दौरान रानीगंज बीडीओ आफिस परिसर में सियासी घमासान देखने को मिला. भाजपा युवा मोर्चा के नेता अभिक मंडल ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है.



क्या है पूरा विवाद?

बताया जा रहा है कि भाजपा युवा नेता अभिक मंडल के नाम पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा 'फॉर्म 7' (नाम कटवाने या आपत्ति दर्ज करने हेतु) जमा किया गया था.इसी सिलसिले में शुक्रवार को सुनवाई के लिए अभिक मंडल को रानीगंज बीडीओ कार्यलय बुलाया गया था. अभिक मंडल का आरोप है कि जब उन्हें टोकन मिला और वे सुनवाई के लिए एस.आई.आर. की लाइन में लगे थे, तभी तृणमूल के ब्लॉक इलेक्टोरल ऑब्जर्वर प्रदीप मुखर्जी और एगारा पंचायत सदस्य विवेक मंडल ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की.



भाजपा का आरोप: बदनाम करने की साजिश

अभिक मंडल ने घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे वैध तरीके से सुनवाई के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां मौजूद तृणमूल के गुंडों ने मुझ पर हमला किया और बाद में वीडियो वायरल कर मुझे ही बदनाम करने की कोशिश की. असल में तृणमूल हार के डर से इस तरह की हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रही है. भाजपा नेतृत्व को इस मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है.


तृणमूल कांग्रेस की सफाई

दूसरी ओर, आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तृणमूल के ब्लॉक इलेक्टोरल ऑब्जर्वर प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है.उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, अभिक मंडल ने केंद्र पर आकर हमारे साथ और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज की. माहौल खराब होता देख उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया गया.

 मतदाता पुनरीक्षण जैसी प्रशासनिक प्रक्रिया के दौरान हुई इस झड़प ने एक बार फिर जिले में चुनावी रंजिश को उजागर कर दिया है.प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात