बकाया पैसे मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या, बांस के बागान से मिला शव; पुलिस जांच में जुटी



उत्तर 24 परगना (पीबी टीवी ) : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट थाना क्षेत्र के फतुराटी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां के लोगों का शुरुआती अनुमान है कि यह हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर हुई है। मृतक की पहचान असादुल मंडल (25) के रूप में हुई है।



असादुल मंडल कोलकाता में काम करता था और रोज़ाना अपने घर से अप-डाउन करता था। कल भी वह रोज़ की तरह कोलकाता में अपने काम पर गया, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। आज सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर एक बांस के बागान के भीतर उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि असादुल मंडल की हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण की गई है। आशंका है कि बकाया पैसे मांगने को लेकर उसे गोली मारी गई और फिर धारदार हथियार से गोदा गया।



घटना की सूचना मिलते ही बशीरहाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को हत्या मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के सही कारणों और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता