एस के एस पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में बिखरे सांस्कृतिक रंग, नन्हे कलाकारों ने जीता सबका दिल



रानीगंज- रानीगंज स्थित एस के एस पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव 'उमंग' अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विद्यार्थियों की प्रतिभा के प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया.कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण अड्डा के अध्यक्ष कवि दत्ता ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया.वहीं, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है.


विविध कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह की शुरुआत भव्य 'सरस्वती वंदना' के साथ हुई. इसके बाद विद्यार्थियों ने "भाई-बहन के अटूट रिश्ते" और "खुशियों के गीत" जैसे विषयों पर आधारित भावपूर्ण लघु नाटिकाओं और नृत्यों का मंचन किया. स्कूल परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी के तहत छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया. छात्रों ने शास्त्रीय और आधुनिक संगीत की धुनों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं.खेलकूद के तहत साल भर की उपलब्धियों को साझा किया गया।


इस अवसर पर एस के एस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्कर्ष गौतम, डायरेक्टर ए.सी. गांगुली, रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर विकास दत्त, पंजाबी मोड़ पुलिस प्रभारी करतार सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल उमेश चंद्र जायसवाल और रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन अरुण भारतीया मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


समारोह के अंत में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता