रानीगंज में टोटो पर नकेल: परिवहन विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले 14 टोटो जब्त किए; चालक बोले- 'प्रक्रिया पारदर्शी हो'



रानीगंज-जिला परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को रानीगंज के पंजाबी मोड़ मुख्य द्वार पर एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत बिना रजिस्ट्रेशन वाले 14 टोटो जब्त किए गए. विभाग का कहना है कि इन वाहनों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भेजा गया है.


टोटो चालकों में भ्रम और आक्रोश

जिन टोटो को जब्त किया गया, उनके चालकों में भ्रम और आक्रोश का माहौल है. टोटो चालकों ने बताया कि उन्हें पंजाबी मोड़ पर ब्रिज के नीचे बुलाया गया था, लेकिन जब वे वहाँ पहुँचे तो उनके टोटो जब्त कर लिए गए.


चालकों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा की उन्हें यह नहीं बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन कहाँ होगा, कितने पैसे लगेंगे, और पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा. चालकों ने कहा कि उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और अधिकारियों को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. कई चालकों ने बताया कि पहले जो शोरूम टोटो बेचते थे, वे अब बंद हो चुके हैं, जिससे उन्हें रजिस्ट्रेशन की सही जगह पता नहीं चल पा रही है. उन्होंने यह भी मांग की कि केवल रानीगंज के टोटो को ही रानीगंज के भीतर चलने की अनुमति मिलनी चाहिए, बाहर के टोटो को यहाँ चलने से रोका जाना चाहिए.


परिवहन अधिकारी का स्पष्टीकरण

इस मामले पर आसनसोल आरटीओ ऑफिस के मोटर व्हीकल ऑफिसर संजय चटर्जी ने विभाग का पक्ष रखा.उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देश के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है.


संजय चटर्जी ने बताया की टोटो चालकों को रजिस्ट्रेशन के लिए डेढ़ महीने का समय दिया गया था, लेकिन वे आगे नहीं आए, जिसके बाद प्रशासन को यह अभियान चलाना पड़ा. आज जब्त किए गए वाहनों पर कोई फाइन या पार्किंग चार्ज नहीं लगाया जाएगा.उनसे केवल रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टोटो चालक आसनसोल कोर्ट के पास स्थित आरटीओ ऑफिस में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन में लगने वाले पैसे और अनुमत रूट (रूट परमिट) की पूरी जानकारी आरटीओ ऑफिस से ही प्राप्त होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा