जामुड़िया में श्रमिक छंटनी पर कारखाना में प्रदर्शन, प्रबंधन ने वापस लिए बर्खास्त कर्मचारी



जामुड़िया: जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के इकड़ा इलाके में स्थित एक निजी कारखाना आरएआईसी युनिट में हुई श्रमिक छंटनी के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया.

आईएनटीटीयूसी के नेतृत्व में, प्रभावित श्रमिकों और यूनियन सदस्यों ने कारखाने के मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर प्रबंधन के अचानक लिए गए फैसले का कड़ा विरोध जताया.

विरोध का कारण यह था कि गुरुवार को कारखाना प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना या कारण बताए ग्यारह श्रमिकों की हाजिरी बंद कर दी थी, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया था.


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बाद श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों और कारखाना प्रबंधन के बीच एक लंबी वार्ता हुई.

श्रमिकों की एकजुटता और संगठन के दबाव के सामने झुकते हुए, प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया कि बर्खास्त किए गए सभी ग्यारह श्रमिकों को तत्काल बहाल किया जाएगा.


इस संबंध में, आईएनटीटीयूसी के ब्लॉक अध्यक्ष अचिंतो मुखर्जी ने जानकारी दी कि प्रबंधन ने सभी श्रमिकों को वापस लेने का लिखित आश्वासन दिया है.उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम बर्दवान जिले के किसी भी श्रमिक को अवैध रूप से नहीं हटाया जाएगा.

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान असीम चटर्जी, नकुल रुइदास, भेरव बैनर्जी, बिधुत गोराय, और चन्दन रुईदास सहित कई अन्य नेता और श्रमिक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली