दिलीप घोष का तीखा हमला — “पहले अपने बाप को संभालो!” अभिषेक पर नाम लिए बिना कसा तंज, ममता की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल



मेदिनीपुर (पीबी टीवी): पूर्व मेदिनीपुर के मेचेदा में हिंदू सनातनी एक्य मंच की ओर से आयोजित विजया सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष ने मंच से तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अपने भाषण में दिलीप घोष ने बिना नाम लिए तृणमूल के युवा नेता अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा, “एक युवराज सबके बाप का हाल पूछ रहा है, पहले अपने बाप को ठीक रखो! जिसका बाप का ठिकाना नहीं, वही ऐसी उल्टी-सीधी बातें करता है। हमारे बाप-दादा चौदह पीढ़ियों से यहीं थे, हैं और रहेंगे।”



उन्होंने आगे कहा, “राज्य में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री उन लोगों को बचा रही हैं जो घुसपैठिए हैं। लेकिन जनता डरने वाली नहीं है — एसआईआर भी होगा, चुनाव भी होगा। अगर एक करोड़ वोट कट जाएं तो तृणमूल कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा।”


महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, “काकद्वीप से कूचबिहार तक महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। थाने में शिकायत करने जाने पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती। कभी अस्पताल में, कभी कॉलेज में, महिलाओं की सुरक्षा नहीं है। और जो मुख्यमंत्री खुद सुरक्षित नहीं, वो जनता को क्या सुरक्षा देंगी?”


उन्होंने यह भी कहा, “अब इस राज्य में राजनीतिक जिहादी और धार्मिक जिहादी दोनों सक्रिय हैं। दोनों मिलकर बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता को इन दोनों से सावधान रहना होगा।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर