रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 'बाल दिवस' उत्सव शुरू, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा



रानीगंज: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 'बाल दिवस' कार्यक्रम का भव्य आयोजन शुरू हुआ है.यह उत्सव 14 नवंबर से 15 नवंबर, 2025 तक चलेगा, जिसे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.


कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या मंदिरा दे और विद्यालय कमिटी के अध्यक्ष सपन लोयलका जी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया. इस मौके पर अन्य डीएवी स्कूलों के प्राचार्य और लायंस क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे.


पहले दिन, 14 नवंबर को 'गाला फेस्टा' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने कविता, नृत्य, संगीत और वाद्य यंत्रों के साथ अपनी सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. इसके अतिरिक्त, टैलेंट शो, विविध विषय संबंधी प्रदर्शनी, खाद्य मेला और पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया, जिसका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया.



उत्सव के दूसरे दिन फैशन शो, विविध विषयों की प्रदर्शनी, खाद्य मेला और कला विभाग का आयोजन होगा.विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर आदि विषयों से संबंधित मॉडल, चार्ट और हस्त निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित करेंगे, जो उनकी रचनात्मकता को दर्शाएगा. 'फैशन शो' में बच्चे विविध परिधानों में अपनी अद्भुत कलाकृति और शैली का प्रदर्शन करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता