मरीजों को बड़ी राहत: एंबुलेंस के मनमाने किराये से मिलेगी मुक्ति, ‘यात्री साथी’ ऐप से बुक करें एंबुलेंस ‘परी’



आसन्सोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘यात्री साथी’ ऐप के माध्यम से एंबुलेंस ‘परी’ सेवा शुरू की गई है। सरकार द्वारा निर्धारित किराए पर मरीजों को तेजी से अस्पताल तक लाने–ले जाने की सुविधा सुनिश्चित करना ही इस पहल का मुख्य लक्ष्य है।



सेवा के विस्तार और वास्तविक स्थिति की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त (ट्रैफिक) पी. वी. जी. सतीश ने जामुड़िया, पांडेश्वर और रानीगंज थाना क्षेत्रों का विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रानीगंज के कई नर्सिंग होम में जाकर ‘यात्री साथी’ ऐप-आधारित एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।


डीसीपी सतीश ने एंबुलेंस चालकों से भी बातचीत की और निर्देश दिया कि यात्रियों से परिवहन विभाग द्वारा तय सरकारी किराया ही लिया जाए। साथ ही मरीजों के परिजनों को ऐप के बारे में जागरूक किया गया ताकि आपात स्थिति में वे सीधे ऐप के माध्यम से एंबुलेंस बुक कर सकें और सेवा का लाभ उठा सकें।

इस पहल का उद्देश्य— अनधिकृत और अधिक किराया वसूली की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा यात्रियों को किफायती और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराना है।


निरीक्षण के बाद डीसीपी पी. वी. जी. सतीश ने कहा,

“यात्री साथी ऐप के माध्यम से एंबुलेंस परी सेवा कितनी प्रभावी है, इसकी जानकारी हमने विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र की है। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इस ऐप का उपयोग कर सेवा का लाभ उठाएं। वर्तमान में रानीगंज में 17 और जामुड़िया में 3 एंबुलेंस इस सेवा से जुड़ी हैं। साथ ही निरीक्षण के दौरान उत्साहजनक जानकारी भी मिली— पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की संख्या कम हुई है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर